बरेली में दोबारा इंटरनेट और SMS सेवाएं 48 घंटे के लिए बंद, गृह विभाग ने जारी किया आदेश
बरेली में हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने बड़ा कदम उठाया है। गृह विभाग के गोपनीय अनुभाग-3 द्वारा जारी अधिसूचना के तहत जिले में मोबाइल इंटरनेट, ब्रॉडबैंड और SMS सेवाएं 48 घंट े के लिए निलंबित कर दी गई हैं। यह आदेश 2 अक्टूबर 2025 को शाम 3 बजे से लागू होकर 4 अक्टूबर 2025 को शाम 3 बजे तक प्रभावी रहेगा।




