News

शास्त्रीय संगीत के दिग्गज पद्मविभूषण छन्नूलाल मिश्र का निधन बनारस के संगीत घराने को बड़ा झटका

2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावक रहे सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्रा का 91 वर्ष की उम्र में गुरुवार सुबह 4.15 बजे निधन हो गया। बेटी नम्रता मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पिता मीर्जापुर घर पर ही थे। उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा।तीन सप्ताह पहले शनिवार के दिन पंडित छन्नूलाल मिश्र को माइनर कार्डियक अटैक आया था। इसके बाद उनको BHU के इमरजेंसी डिपार्टमेंट में भर्ती किया गया था। इस दौरान डॉक्टरों ने जांच कर बताया कि उनके चेस्ट में इंफेक्शन और खून की कमी भी है। तीन सप्ताह तक चले इलाज के बाद शुक्रवार को उनको बीएचयू के अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके बाद उनकी बेटी ने उनको मीर्जापुर लाया और रामकृष्ण सेवा मिशन चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया था।पद्म विभूषण से सम्मानित बनारस घराने के इस दिग्गज कलाकार ने ठुमरी, दादरा, चैती और भजन गायन से भारतीय संगीत जगत को समृद्ध किया। उन्होंने अपनी सुरीली आवाज और अद्वितीय शैली से शास्त्रीय संगीत को आम लोगों तक पहुंचाया। उनके निधन से संगीत जगत में गहरा शोक है। संगीत प्रेमियों और उनके शिष्यों के लिए यह अपूरणीय क्षति है।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना