सरकार का तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा
दिवाली-दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है। कैबिनेट ने महंगाई भत्ते (DA Hike) में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ता 55% से बढ़ाकर 58% कर दिया गया। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर का बकाया दिवाली से पहले अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा।




