तेजस विमान का चौथा इंजन HAL को मिला: वायुसेना को नवंबर में 2 तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट मिलेंगे; 2028 तक देने हैं 83 विमान
भारतीय वायुसेना के लिए तेजस विमान बना रही हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) को चौथा इंजन मिल गया है। ये इंजन अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने सौंपा है। नवंबर तक भारतीय वायुसेना को दो तेजस मार्क-1ए फाइटर जेट मिल जाएंगे।




