अमेरिका में शटडाउन काल शुरू ट्रंप की कोशिशें फेल, लाखों कर्मचारी छुट्टी पर भेजे जाएंगे
अमेरिका में शटडाउन काल शुरू… ट्रंप की कोशिशें फेल, बिना सैलरी छुट्टी पर भेजे जाएंगे साढे 7 लाख कर्मचारीअमेरिका एक बार फिर सरकारी शटडाउन की चपेट में आ गया है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी को सीनेट में अस्थायी फंडिंग बिल पास कराने के लिए कम से कम 60 वोटों की जरूरत थी, लेकिन सिर्फ 55 वोट ही जुट पाए. यानी यह प्रस्ताव गिर गया. अब सरकार के पास जरूरी फंडिंग का विस्तार नहीं है और इसका सीधा मतलब है कि कई संघीय कामकाज रुक सकते हैं.




