पाकिस्तान के क्वेटा में बड़ा आतंकी हमला, आर्मी बेस पर आत्मघाती ब्लास्ट
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत का क्वेटा शहर मंगलवार को जोरदार धमाके और गोलीबारी से दहल उठा. शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित फ्रंटियर कॉर्स (FC) मुख्यालय के पास अचानक हुए विस्फोट ने पूरे इलाके को हिला दिया. धमाके की गूंज मॉडल टाउन समेत कई संवेदनशील क्षेत्रों तक सुनाई दी.धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास की इमारतों और घरों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 32 लोग घायल बताए जा रहे हैं. अधिकारियों का मानना है कि मृतकों की संख्या और बढ सकती है




