बरेली हिंसा: पुलिस पर गोली चलाने के आरोपी ताजिम का हुआ एनकाउंटर, गो-तस्करी का भी है आरोप
बरेली में उपद्रव और हिंसा मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार आरोपियों पर शिकंजा कस रही है. पुलिस लगातार एक-एक कर बडे चेहरों को शिकंजे में ले रही है. हाल ही में पुलिस ने मौलाना तौकीर रजा के राइट हैंड नदीम खान और अन्य को पकड़ा था. वहीं अब पुलिस ने एक और आरोपी को एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है.इस आरोपी की पहचान ताजीम के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि 26 सितंबर को हुई हिंसा में ताजीम का भी हाथ था. इस आरोपी पर पहले से ही गौकशी और तस्करी के कई मुकदमें दर्ज हैं. पुलिस को ताजीम के पास से हथियार मिला है. पुलिस ने एक तमंचा जब्त।




