YouTube ने भी ट्रंप के सामने टेके घुटना ! जानें क्यों देने पड़े $24.5 मिलियन
Google की कंपनी YouTube ने डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुए मुकदमे का समझौता करने के लिए $24.5 मिलियन देने पर सहमत हो गए है. कोर्ट में फाइलिंग के मुताबिक, 6 जनवरी 2021 को ट्रंप के अकाउंट को कैपिटल हमले के बाद से सस्पेंड कर दिया गया था. दंगों के बाद यूट्यूब ने राष्ट्रपति ट्रंप का अकाउंट फ्रीज कर दिया और उन्हें नए वीडियोज डालने से रोक दिया था. कंपनी का इस मामले पर कहना था कि उनके कंटेंट से और भी ज्यादा हिंसा फैलने का खतरा बढ़ सकता था.डोनाल्ड ट्रंप ने अक्टूबर 2021 में YouTube के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था. जिसमें X, Google और Facebook की पैरेंट कंपनी मेटा पर मुकदमा किया गया था. ट्रंप का इस पर कहना था कि इन सोशल मीडिया कंपनियों ने जानबूझकर उनके अकाउंट्स को बंद दिया ताकि उनके विचारों को जनता तक पहुंचने से रोका जा सके. साथ ही, 2025 की शुरुआत में Meta और X ने भी डोनाल्ड ट्रंप के साथ समझौता करके उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स से बैन हटा दिया. जनवरी 2025 में मेटा ने लगभग 25 मिलियन डॉलर पे करे, वहीं फरवरी 2025 में X ने 10 मिलियन डॉलर चुकाए. अब इसी मामले में YouTube ने भी समझौता करने पर सहमति दी है.इस समझौते के मुताबिक, YouTube की ओर से ट्रंप की तरफ से करीब 22 मिलियन डॉलर Trust For The National Mall नाम से नॉन-प्रॉफिट आर्गेनाइजेशन को दिए जाएंगे. यह संस्था व्हाइट हाउस में 200 Million डॉलर की कीमत से बन रहे 90,000 वर्ग फुट के बड़े बॉलरूम को बनाने में मदद कर रही है. ऐसा कहना है कि ये प्रोजेक्ट ट्रंप के मौजूदा कार्यकाल खत्म होने से पहले ही कंप्लीट हो जाएगा. साथ ही बाकी की पैसे दूसरे लिटिमेंट्स को दी जाएगी. इनमें अमेरिकन कंजर्वेटिव यूनियन (ACU) और अमेरिका की लेखिका Naomi Wolf को भी हिस्सा बनाया गया।




