गुजरात में लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला विमान, बड़ा हादसा टला
गुजरात के अमरेली हवाई अड्डे पर रविवार को बड़ा हादसा टल गया, जब पायलट प्रशिक्षण के दौरान एक मिनी विमान रनवे पर उतरते समय फिसलकर किनारे जा फंसा. विमान क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान असंतुलित हो गया. प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल उठे हैं.




