पटाखों और आतिशबाजी पर रोक भारत-पाक एशिया कप फाइनल पर दुबई में सख्ती
बस कुछ घंटे और, फिर रात 8 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल शुरू होगा। यह महामुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बडे मुकाबले से पहले दुबई इवेंट्स सिक्योरिटी कमेटी ने सख्त सुरक्षा इंतजामों की घोषणा की है और दुबई पुलिस भी चौकसी बरत रही है।हाल ही में पहलगाम (कश्मीर) में हुए आतंकी हमलों और इसके बाद भारत की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई जवाबी कार्रवाई के चलते दोनों देशों के बीच तनाव बढ गया था। सुरक्षा एजेंसियां कोई भी चूक नहीं करना चाहतीं और सुनिश्चित कर रही हैं कि मैच पूरी तरह सुरक्षित और बिना किसी रुकावट के संपन्न होगा।




