तमिलनाडु भगदड में 39 की मौत, 50 से ज्यादा जख्मी, FIR दर्ज, क्या एक्टर विजय होंगे तलब? ADGP ने दिया अपडेट
तमिलनाडु के करूर में शनिवार को तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता राजनेता विजय की रैली के दौरान भगदड मच गई। इसमें महिलाओं और बच्चों सहित कुल 39 लोगों की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब विजय को सुनने के लिए भारी संख्या में भीड जमा हुई थी। भीड बेकाबू होकर आगे बढ़ने लगी। दबाव बढ़ने पर कई लोग नीचे गिर गए और बेहोश हो गए। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने रविवार तड़के अस्पताल जाकर पीड़ितों से मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने भगदड में मरने वालों के परिवार के लिए मुआवजे का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने हादसे की जांच के आदेश दिए है।




