स्कूल प्रिंसिपल ने ‘मिड-डे मील के 55 लाख रुपये डकार कर ऑनलाइन सट्टेबाजी में लगा दिए
ओडिशा के सोनपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का निलंबित प्रिंसिपल बड़ा घोटालेबाज निकला। राज्य सतर्कता विभाग ने सोमवार को आरोपी प्रिंसिपल को 55 लाख रुपये की हेराफारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया। यही नहीं प्रिंसिपल पैसों को ऑनलाइन सट्टेबाजी में भी लगाता था। आरोपी निलंबित प्रिंसिपल की पहचान सौम्य रंजन खेती के रूप में हुई है।गिरफ्तार किया गया सौम्य रंजन सोनपुर जिले के बिनिका स्थित ओडिशा आदर्श विद्यालय का प्रिंसिपल है। इस स्कूल का प्रिंसिपल रहते हुए उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया। उन्होंने इस दौरान 2021-22 से 2024-25 में मध्यान्ह भोजन योजना, MO स्कूल अभियान और लड़कियों के छात्रावास निधि के लिए निर्धारित बजट 55,02,610 रुपये के सरकारी धन का गबन किया।




