पाकिस्तान के छक्के छुड़ाने वाले मिग-21 फाइटर जेट की 26 सितंबर को विदाई, ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ से दिया गया सम्मान
पाकिस्तान जैसे दुश्मन देश के छक्के छुड़ाने वाले औरछह दशकों से भी अधिक समय से भारतीय वायुसेना के लड़ाकू बेड़े की ताकत रहे रूसी मूल के प्रसिद्ध लड़ाकू विमानमिग-21 चंडीगढ में आयोजित एक समारोह में सेवा मुक्त होने वाले हैं, जहां इस प्रतिष्ठित विमान को 60 साल पहले वायुसेना में शामिल किया गया था। विदाई के दो दिन पहले इस फाइटर जेट को ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ दिया गया। मिग-21 विमानों के संचालन का आधिकारिक समापन 26 सितंबर को एक औपचारिक फ्लाईपास्ट और सेवामुक्ति समारोह के साथ होगा। यह भारत की वायु शक्ति में एक ऐतिहासिक अध्याय के समापन का प्रतीक होगा।




