हम भारत को सजा नहीं देना चाहते… रूस से तेल खरीदने पर बोला अमेरिका
अमेरिकी ऊर्जा सचिव क्रिस राइट ने भारत से रूस के तेल खरीदने के फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है. उनका कहना है कि अमेरिका भारत तो सजा नहीं देना चाहता. भारत के पास तेल खरीदने के बहुत सारे विकल्प हैं.उन्होंना कहा कि अमेरिका, भारत को ग्लोबल एनर्जी बिज़नेस में एक “शानदार सहयोगी” और प्रमुख साझेदार के रूप में देखता है. साथ ही भारत के साथ व्यापार बढ़ाना चाहता है.




