शहीद हुए वीर बलदेव चंद को सेना ने दी श्रद्धांजलि
जम्मू कश्मीर के उधमपुर में शहीद लांस दफादार बलदेव चंद को सैन्य सम्मान के साथ विदा किया गया। एयरफोर्स स्टेशन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद सैनिक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के रहने वाले थे। उधमपुर के सियोजधार जंगल में आतंकियों के साथ मुठभेड में वो शहीद हो गए थे। इलाके में तलाशी अभियान जारी है।




