5 करोड़ का मोम जैसा टुकड़ा ! बेचने निकला था किसान, पकड़ा गया
सूरत शहर पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वराछा हीराबाग सर्कल से एक शख्स को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से 5.72 किलो एम्बरग्रीस बरामद हुआ है, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 5.72 करोड़ रुपये है. आरोपी की पहचान भावनगर जिले के हाथब गांव के रहने वाले विपुल भूपतभाई बांभणिया के रूप में हुई, जो किसान है.पुलिस ने जब पूछताछ की तो विपुल ने बताया कि वह खेती और मजदूरी करता है. मगर सवाल है कि उसके पास मिली करोड़ों की कीमत वाली यह कीमती वस्तु कहां से आई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि विपुल को दुर्लभ चीजों की जानकारी है.




