90% ओवरक्वालिफाइड चपरासी बनने को मजबूर
देश में बेरोजगारी का हाल इस कदर बिगड चुका है कि राजस्थान में चपरासी पद (10वीं पास के लिए) की भर्ती में लाखों हाई-क्वालिफ़ाइड युवा लाइन में खडे हैं। एमएससी, बीटेक, पीएचडी जैसी डिग्री रखने वाले भी अब छोटी-सी नौकरी के लिए परीक्षा देने को मजबूर हैं। 53 हज़ार पदों पर भर्ती के लिए करीब 25 लाख आवेदन आए हैं। जयपुर में परीक्षा सेंटर के बाहर लंबी कतारें सिर्फ यह बताने के लिए काफी हैं कि पढ़े-लिखे नौजवानों के पास विकल्प कितने कम हैं। बड़ी नौकरियों की वैकेंसी या तो आती ही नहीं, और अगर आती भी है तो पेपरलीक जैसे घोटालों की भेंट चढ जाती हैं।




