कीकू को ‘बाबूराव’ बनाकर कानूनी पचडे में फंसे कपिल शर्मा
कपिल शर्मा शो एक बार फिर से कानूनी पचडे में फंस गए हैं. मशहूर सेलिब्रिटी वकील सना रईस ने प्रोड्यूसर फिरोज ए नाडियाडवाला की तरफ से नेटफ्लिक्स को कानूनी नोटिस भेजा है. इसमें आरोप लगाया है कि ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ में उनकी फिल्म के पॉपुलर किरदार को दिखाया गया. वो भी बिना किसी अनुमित के जो कि यूज किया गया. ये ना केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि कमिर्शियल रूप में की गई चोरी है. सना रईस ने नोटिस में लिखा- ‘बौद्धिक संपदा कोई मामूली चीज नहीं है. ये क्रिएटिविटी की जान होती है. मेरे मुवक्किल की फिल्म के आइकॉनिक किरदार को बिना अनुमति के इस्तेमाल किया गया. दरअसल, ये पूरा मामला ‘हेरा फेरी’ फिल्म के फेमस किरदार बाबूराव से जुड़ा हुआ है




