जैश कमांडर का नया खुलासा ‘आतंकियों के जनाजे में आर्मी चीफ ने भेजे अफसर’
जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी कमांडर इलियास कश्मीरी का एक कबूलनामा किया है, जिससे पाकिस्तान में आतंकवाद का बड़ा खुलासा हुआ है. इलियास ने कहा है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में मारे गए आतंकियों के जनाजे में पाकिस्तानी आर्मी के अफसरों को भेजने का आदेश सीधे आर्मी चीफ ने दिया था. यह कुबूलनामा तब आया है, जब पाकिस्तान दुनिया के सामने लगातार कहता रहा है कि उसके देश में कोई आतंकी ठिकाना नहीं है.




