News

बिहार में 12वीं पास को हायर एजुकेशन के लिए 4 लाख तक का लोन फ्री, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब छात्रों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने छात्रों को 02 अक्टूबर, 2016 से चल रही स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना पर वसूले जाने वाले ब्याज को खत्म करने का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ऐलान किया, ‘मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी.’ सबसे अच्छी बात यह है कि इस योजना में किसी भी तरह का भेदभाव किसी छात्र के साथ नहीं होगा. मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा, बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है. बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदक को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है. अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना