रेजा-रेजा हो गए, टुकड़े टुकड़े हो गए…’, जैश कमांडर ने बताया ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर की फैमिली का क्या हुआ था हश्र
आतंकवादी मसूद अजहर का परिवार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान के मारा गया था. ऑपरेशन सिंदूर के कई महीनों बाद आतंकी संगठन जैश-ए- मोहम्मद के परिवार ने इसकी पुष्टि की है. जैश-ए- मोहम्मद के टॉप कमांडर मसूद इलियास कश्मीरी ने स्वीकार किया है कि 7 मई को बहावलपुर के आतंकी अड्डे पर जब भारत ने हमला किया तो आतंकी मसूद अजहर का परिवार टुकड़ों टुकड़ों में तक्सीम हो गया, रेजा-रेजा हो गया.




