News

राहत की ख़बर: मदर डेयरी ने दूध,पनीर, घी आदि के दाम में की कटौती

मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को दिया राहत का तोहफा, जीएसटी लाभ का पूरा फायदा अब आम जनता को मिलेगा। मदर डेयरी ने उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए अपने उत्पादो की कीमतों में कटौती करने का फैसला किया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह सभी संबंधित उत्पादों पर 100% जीएसटी लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचाएगी। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा। नए जीएसटी ढांचे के अनुसार, अब मदर डेयरी का पूरा उत्पाद पोर्टफोलियो या तो जीएसटी से मुक्त रहेगा या फिर न्यूनतम 5% की कर श्रेणी में आएगा। मदर डेयरी ने अपने वैल्यू-ऐडेड डेयरी उत्पादों और प्रोसेस्ड फूड्स की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। हालांकि, पाउच दूध जैसे फुल क्रीम, टोंड मिल्क और गाय के दूध की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, क्योंकि इन पर पहले से ही जीएसटी नहीं लगता था।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना