राजा भैया Vs भानवी सिंह धमकी और हथियारों का सबूत, पत्नी पहुंचीं PMO
उत्तर प्रदेश: रघुराज प्रताप सिंह उर्फ़ राजा भैया की पत्नी भानवी कुमारी सिंह ने एक बार फिर उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए PMO में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राजा भैया के पास अवैध, प्रतिबंधित और सामूहिक विनाश (मास डेस्ट्रक्शन) वाले विदेशी हथियारों का जखीरा है। उनकी शिकायत पर PMO ने मामले को गृह मंत्रालय को सौंप दिया है।




