News

पिथौरागढ की मासूम से दुष्कर्म मामले में आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बरी, सड़कों पर उतरा जनसैलाब

सीमांत पिथौरागढ जिले की 7 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या मामले में मुख्य आरोपी के बरी होने पर लोगों में भारी आक्रोश है. आरोपी सुप्रीम कोर्ट से बरी हो गया है. जिससे 11 सालों से न्याय का इंतजार कर रहे मासूम के परिजनों को गहरा झटका लगा है. वहीं, अब मामले को लेकर परिजनों के साथ लोगों ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है. रविवार यानी 14 सितंबर को मासूम के न्याय के लिए जन सैलाब सडकों पर उतरा।

सडकों पर उतरा जन सैलाब: मासूम केस के मुख्य आरोपी के सुप्रीम कोर्ट से बरी हो जाने के बाद पिथौरागढ जिला मुख्यालय में आक्रोश फैल गया है. मासूम को न्याय दिलाने के पिथौरागढ नगर की जनता सड़कों पर उतरी. मातृशक्ति, स्कूली बच्चे, आम जन मानस रामलीला मैदान में एकत्रित हुए. इस दौरान ‘दोषी कौन, मासूम को न्याय दो’ के नारे गूंजे. कमजोर पैरवी के लिए प्रदेश सरकार की खिलाफ रोष भी देखने को मिला.

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना