Asia Cup: भारत को महिला हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में मिली हार, चीन ने 4-1 से हराकर जीता खिताब
वूमेन हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय महिला हॉकी टीम का सामना चीन की महिला हॉकी टीम के साथ हुआ। फाइनल मुकाबले में चीन ने एकतरफा अंदाज में भारत को 4-1 से हराते हुए खिताब पर कब्जा किया। भारत ने इस मैच में शुरुआत तो शानदार तरीके से की, लेकिन बाद में चीन पूरी तरह से हावी नजर आई। इस जीत के साथ चीन ने हॉकी वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई भी कर लिया।




