बाराबंकी में 14 बंदरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
बाराबंकी के अमसेरुआ गांव में 14 बंदरों के शव संदिग्ध हालत में मिले. वन विभाग को आशंका है कि इन बंदरों को जहर देकर मारा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. घायल बंदर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृत बंदरों के विसरा जांच के लिए भेजे गए हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.




