लखनऊ एयरपोर्ट पर टेकऑफ नहीं कर पाया इंडिगो का प्लेन, टला बड़ा हादसा; सपा सांसद डिंपल यादव समेत 151 यात्री थे सवार
उत्तर प्रदेश के लखनऊ एयरपोर्ट पर रविवार (14 सितंबर) को दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया. यहां दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान रनवे पर ही रुक गई. कैप्टन ने समय रहते विमान को रोककर 151 यात्रियों की जान बचाई. इस विमान में समाजवादी पार्टी की सांसद और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी मौजूद थीं।




