पाकिस्तान : खैबर पख्तूनख्वा में TTP का हमला, 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 35 आतंकी ढेर
पाकिस्तान में सेना और तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के बीच मुठभेड़ और हमला करने का सिलसिला थम नहीं रहा है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में दो अलग-अलग अभियानों में प्रतबंधित तहरीक-ए-तालिबान के साथ हुई झड़प में कम से कम 12 सैनिक और 35 आतंकवादी मारे गए हैं.सेना की मीडिया शाखा इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने इस बारे में शनिवार को जानकारी देते हुए कहा कि ये अभियान पिछले चार दिनों में चलाए गए.




