सुसाइड नोट में थी ये इच्छा… मां-बेटे ने 13वीं मंजिल से कूदकर दी जान
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान साक्षी चावला (37) पत्नी दर्पण चावला और उनके बेटे दक्ष चावला (11) के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें दुनिया से जाने की इच्छा जाहिर की गई है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बेटा मानसिक रूप से विक्षिप्त था, जिसकी वजह से परिवार लंबे समय से तनाव में था.




