सुशीला कार्की को हार्दिक शुभकामनाएं… PM मोदी ने दी बधाई, नेपाल को भारत से क्या संदेश गया?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की को बधाई दी है. नेपाल में Gen Z के उग्र और हिंसक विरोध-प्रदर्शन के बाद पड़ोसी देश में ओली सरकार के पांव उखड गए. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी. इसके बाद नेपाल में ऐसे लीडर की तलाश शुरू हो गई जो न केवल युवाओं की पसंद हो, बल्कि टूरिज्म पर आधारित लैंडलॉक्ड देश को पटरीपर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके. बता दे कि हिंसक विरोध प्रदर्शन के दौरान नेपाल में व्यापक पैमाने पर प्राइवेट और पब्लिक प्रॉपर्टी की बर्बादी हुई है. सैकड़ों करोड़ की संपत्ति स्वाहा हो गई, ऐसे में निवेशकों के मं असर पड़ा है. सबसे संकट की बात यह है कि रोजी-रोटी के सबसे बडे साधन पर्यटन उद्योग कोभी झटका लगा है।




