…तो भारत और पाकिस्तान के बीच खून और क्रिकेट साथ-साथ हो सकते है?
14 सितंबर को दुबई में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर देश में क्रिकेट फैंस के बीच जबरदस्त रोष है. 4 महीने पहले अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोग शहीद हुए जिसमें महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया गया. इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया इसमें भी पाकिस्तान की गोलीबारी में देश ने अपने करीब 20 लोगों की जवान गंवाई. जाहिर है कि अभी शहीदों के परिजनों के आंखों से आंसू सूखे भी नहीं कि दुश्मन के साथ मैच खेलेने पर लोगों का नारा होना स्वभाविक है. सोशल मीडिया पर सरक और बीसीसीआई को याद दिलाया जा रहा है कि जब प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि पाकिस्तान के साथ टेरर और टॉक साथ नहीं हो सकते, टेरर और ट्रेड साथ नहीं हो सकते, खून और पानी साथ नहीं बह सकते, तो खून और क्रिकेट कैसे साथ हो सकता है।




