2 लोगों का घर और… किराएदार को आया 1.65 लाख लीटर पानी का बिल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा मामला वायरल हो रहा है, जिसने फिर से किराएदारों की दिक्कतों को सुर्खियों में ला दिया है. बेंगलुरु में किराए पर रह रहे एक शख्स की शिकायत इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. मामला पानी के बिल का है, जिसमें दो लोगों के घर को हर महीने लाखों लीटर पानी के इस्तेमाल का चार्ज थमाया जा रहा है.Reddit के / Bangalore फोरम पर यूजर ने पोस्ट लिखकर बताया कि उनका मकान मालिक हर महीने भारी-भरकम पानी का बिल उन पर डाल देता है. पोस्ट के मुताबिक, हम सिर्फ दो लोग हैं, ज्यादातर समय ऑफिस में रहते हैं. कई बार तो हफ्ते में 1-2 दिन पानी की सप्लाई ही नहीं होती. इसके बावजूद हर महीने 10 हजार रुपये तक का बिल आ जाता है. हाल ही में 1.65 लाख लीटर पानी के इस्तेमाल का बिल आया, जिसमें कुल रकम 15,799 रुपये थी.




