News

लखनऊ में पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और नूतन ठाकुर पर दर्ज हुई FIR, धोखाधड़ी और जालसाजी के गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश की सियासी हलचलों के बीच सत्ता व सत्ता पक्ष के नेताओं के खिलाफ ताबड़तोड़ बयानबाजी व विरोध करने वाले पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर व उनकी पत्नी नूतन ठाकुर के खिलाफ अब धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में लखनऊ के तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। दर्ज मुकदमे में बताया गया है कि साल 1999 में नूतन ठाकुर ने फर्जी नाम और पते का इस्तेमाल करते हुए देवरिया के औद्योगिक क्षेत्र में प्लॉट आवंटित कराया था। इस पूरे मामले में देवरिया के तत्कालीन एसपी रहे अमिताभ ठाकुर पर अपनी पत्नी की मदद करने व पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। केस में कूटरचना, बेनामी संपत्ति, सरकारी विभागों को धोखा देने और आर्थिक अपराध तक की बातें सामने आई हैं, जिससे यह मामला बेहद संगीन बन गया।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना