सुबह-सुबह दिल्ली में ठांय ठांय, एनकाउंटर के बाद रोहित गोदारा गैंग का शूटर पकड़ा
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गुरुवार सुबह जहांगीरपुरी इलाके से एक खूंखार गैंगस्टर को धर दबोचा। रोहित गोदारा गैंग का कुख्यात शूटर अंकित, जो एक बड़े अपराध की साजिश रच रहा था, पुलिस की सटीक कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया। मुठभेड़ के दौरान अंकित के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पताल भेजा।




