News

DSP बनकर ठगी, पुलिस की वर्दी और गाड़ी में बत्ती लगाकर झाड़ता था रौब

राजधानी जयपुर की जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया है. आरोपी डीएसपी बनकर पुलिस की वर्दी में रौब झड़ता था और लोगों से ठगी की वारदात करता था. बत्ती लगी पुलिस वाहन में घूम कर ठगी करता था. पुलिस अधिकारी की वर्दी पहनकर घूम रहे आरोपी चंद्रप्रकाश सोनी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से पुलिस अधिकारी की वर्दी और पुलिस की बत्ती लगी गाड़ी बरामद की गई है. आरोपी पुलिस की वर्दी और गाड़ी का उपयोग रौब झाड़ने और अवैध वसूली के लिए करताथा.डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के मुताबिक राजस्थान में दिन-प्रतिदिन फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर लोगों को धमकाने और अवैध रूप से पैसे ऐंठने की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के तहत जयपुर की जयसिंहपुरा खोर थाना पुलिस ने एक फर्जी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार किया।

ainewsshorts

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

News

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत के 7 सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में से एक के सदस्य और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद लगातार आलोचना