Nepal crisis: नेपाल में फंसे यूपी के लोगों ने मांगी मदद, सीमावर्ती जिलों से पीएसी भेजने का फैसला
नेपाल मे ं फंस े भारतीय नागरिकों ने यूपी पुलिस द्वारा जारी की गई हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी है। बीते चौबीस घंटे के दौरान पुलिस मुख्यालय में बनाए गए विशेष कंट्रोल रूम में मदद के लिए बीते 24 घंटे में 23 से ज्यादा फोन आ चुके हैं। वहीं पुलिस मुख्यालय की सोशल मीडिया टीम सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की उन सभी पोस्ट का संज्ञान लेकर कार्यवाही कर रही है, जिसमें भारतीय नागरिक नेपाल से वापस आने के लिए गुहार लगा रहे हैं।




