नेपाल जेल से फरार पांच कैदी भारत-नेपाल सीमा पर पकड़े गए, एसएसबी की बड़ी कार्रवाई
नेपाल में GEN-Z आंदोलन का फायदा उठाकर देश की कई जेलों से अब तक 13,572 कैदी फरार हो चुके हैं। नेपाल पुलिस ने खुद ये जानकारी शेयर करते हुए कहा है कि देशभर की जेलों से आंदोलन के दौरान कुल 13,572 कैदी फरार हुए हैं। इनमें से 20 कैदियों ने भारत में घुसने की कोशिश की है, जिन्हें SSB ने पकड़ लिया है। UP, बिहार, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल जैसे सीमावर्ती राज्यों में SSB अलर्ट पर है।




