नेपाल में अंतरिम सरकार की भावी प्रमुख सुशीला कार्की ने भारत के साथ रिश्तों पर दिया बयान
नेपाल में अंतरिम सरकार की भावी प्रमुख और सुप्रीम कोर्ट की पूर्व चीफ जस्टिस सुशीला कार्की ने भारत-नेपाल संबंधों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “भारत और नेपाल का रिश्ता बहुत पुराना है। भारत ने हमेशा मदद की है। जैसे किचन में बर्तन ज़्यादा हों तो आवाज़ होती हे वैसे ही बीच-बीच में खटपट होती है लेकिन रिश्ता मज़बूत है।”




