नेपाल में हालात भयावह, राष्ट्रपति आवास पर कब्जा, बांग्लादेश जैसे हालात !
नेपाल में हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। बिल्कुल बांग्लादेश आंदोलन की तरह यहां भी प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति आवास में घुस गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति आवास पर कब्जा कर लिया है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि पुलिस नेताओं को सुरक्षा देने में असमर्थता जता दी है।इस बीच PM केपी शर्मा ओली ने शाम को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। चर्चा है कि बैठक के बाद वे पद से इस्तीफा दे सकते हैं।




