भारतीय फुटबॉल टीम ने रचा इतिहास, ओमान को पहली बार हराकर CAFA कप में जीता…
भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम ने सोमवार को ओमान को पेनल्टी शूट आउट में 3-2 से हराकर सीएएफए नेशन्स कप फुटबॉल टूर्नामेंट में तीसरा स्थान हासिल किया। भारत ने पश्चिम एशिया के अपने प्रतिद्वंदी को इतिहास में पहली बार शिकस्त दी। फुटबॉल रैंकिंग में जहां ओमान 79वें नंबर पर है, वहीं भारत 133वें पायदान पर है। नियमित और अतिरिक्त समय के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर था जिसके बाद नतीजे के लिए शूट आउट का सहारा लिया गया। भारत को उदांता सिंह ने बराबरी दिलाई जबकि इससे पहले यहमादी ने ओमान की ओर से गोल किया था।




