कौशांबी में बाइक पर अर्थी ले जा जाने का वीडियो प्रसारित, 25 सेकेंड के VIDEO ने मानवीय संवेदना को झकझोर दिया, व्यवस्था पर भी सवाल
कौशांबी के कड़ा धाम कोतवाली क्षेत्र में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। एक वायरल वीडियो में दो लोग बांस के सहारे बाइक पर शव बांधकर ले जाते दिख रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि शव वाहन न मिलने के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ा। यह घटना गरीबी और व्यवस्था की नाकामी को दर्शाती है। स्थानीय प्रशासन की चुप्पी ने लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है।




