मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास के दोबारा हाईकोर्ट पहुंचते ही वापस मिली विधायकी, आदेश…
उत्तर प्रदेश के मऊ सदर विधायक अब्बास अंसारी की विधानसभा सदस्यता बहाल कर दी गई है। विधानसभा सचिवालय ने इस संबंध में सोमवार को अधिसूचना जारी कर दी। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अब्बास अंसारी के खिलाफ फौजदारी मुकदमा संख्या 9720/2022 एवं मुकदमा अपराध संख्या 97/2022 थाना कोतवाली मऊ के प्रकरण में कोर्ट में केस चल रहा था। इस मामले में मऊ कोर्ट ने 31 मई को उनके खिलाफ 2 वर्ष से अधिक की सजा सुनाई थी। इसके बाद 31 मई अब्बास अंसारी की उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्यता खत्म कर दी गई थी। 1 जून को मऊ सदर विधानसभा सीट को रिक्त घोषित किया गया।




