फर्स्ट फ्लोर पर फटा AC, सेकेंड फ्लोर पर मासूम बच्ची समेत 3 लोगों की मौत, कुत्ता भी नहीं बचा
हरियाणा : फरीदाबाद की ग्रीन फील्ड कॉलोनी में रविवार देर रात एक मकान में फर्स्ट फ्लोर पर AC फटने से सेकेंड फ्लोर पर 3 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि दम घुटने से पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई, इस हादसे में परिवार का पालतू कुत्ता भी नहीं बच सका।




