कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी ढेर, अफसर समेत 3 जवान घायल
जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जानकारी के अनुसार, इलाके में लश्कर-ए-तैयबा के 3 से 4 आतंकियों के छिपे होने की खबर थी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। तलाशी के दौरान आतंकियों ने अचानक फायरिंग कर दी, जिसमें एक अधिकारी समेत तीन जवान घायल हो गए। वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकी को ढेर कर दिया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश जारी है।




