लाल किला परिसर से चोरी हुआ एक करोड़ का कलश हापुड से बरामद, आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
दिल्ली के लाल किला परिसर से जैन समुदाय के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान चोरी हुए सोने केकीमती कलश को पुलिस ने बरामद कर लिया है. हापुड से इसे चुराने वाले शख्स को भी गिरफ्तारकिया गया है. करीब एक करोड़ रुपये मूल्य का यह कलश धोती पहने एक शख्स झोले में डालकर ले गया था. कलश में 760 ग्राम सोना और 150 ग्राम हीरा, पन्ना और माणिक जडे थे.
कलश मामले में क्राइम ब्रांच ने कलश समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. CCTV फुटेज के आधार पर उत्तर प्रदेश के हापुड से चोर को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया की एक नहीं 3 कलश चोरी हुए थे जिसमें अभी एक बरामद हुआ है. अन्य आरोपियों और 2 कलश की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।




