ट्रेन में REELS देखने को लेकर रेलवे ने लागू किये सख्त नियम…
ट्रेन में REELS देखने को लेकर रेलवे ने लागू किये सख्त नियम…ट्रेन में सफर के दौरान शांति बनाए रखने के लिए रेलवे ने खास नियम बनाए हैं। अब ट्रेन में बिना हेडफोन गाने सुनना, तेज आवाज में वीडियो चलाना या फोन पर स्पीकर ऑन करके बात करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा,रेलवे एक्ट, 1989 के मुताबिक, इस तरह शांति भंग करने पर रेलवे पुलिस यात्री को चेतावनी दे सकती है, उस पर 500 से 1000 रुपए तक जुर्माना लगाया जा सकता है और जरूरत पड़ने पर उसे ट्रेन से उतारा भी जा सकता है।




