पतंजलि का सेना के साथ अनुबंध, 60 लाख भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिवार को मिलेगा निःशुल्क उपचार
हरिद्वार : भूतपर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) हेतु भूतपूर्व सैनिक कल्याण विभाग तथा पतंजलि योगग्राम के मध्य अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके तहत भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों का निःशुल्क उपचार अब पतंजलि में हो सकेगा।इस अनुबंध के तहत भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजनों पर योग, आयुर्वेद और नेचरोपैथी में होने वाले उपचार खर्च की कोई सीमा नहीं होगी। वे निःशुल्क उपचार करा सकेंगे। इससे करीब 60 लाख भूतपूर्व सैनिक और परिवार लाभान्वित होंगे।




