परेशान अफ़ग़ानिस्तान के जख्मों पर मरहम बनकर पहुँचा हिंदुस्तान
अफगानिस्तान में 1 सितंबर को आए भूकंप ने 1400 से ज्यादा जिंदगियां लील लीं… देश इस वक्त खराब दौर से जूझ रहा है लेकिन उनकी मदद के लिए भारत आगे आया है।विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पोस्ट करते हुए बताया: भारतीय भूकंप सहायता काबुल हवाई मार्ग से पहुँची।आज 21 टन राहत सामग्री को हवाई मार्ग से काबुल भेजा गया, जिसमें कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, पानी भंडारण टैंक, जनरेटर, रसोई के बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयाँ, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइज़र, जल शुद्धिकरण टैबलेट्स, ओआरएस घोल और चिकित्सकीय सामग्री शामिल हैं।भारत ज़मीन पर हालातों पर नज़र बनाए रखेगा और आने वाले दिनों में और मानवीय सहायता भेजता रहेगा।




