टूरिस्ट से रिश्वत लेना पड़ा ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को भारी, तीन निलंबित
गुरुग्राम का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक जापानी युवक से ₹1000 की रिश्वत लेते नजर आए. जापानी नागरिक से एक हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले के कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस उपायुक्त ने दो पुलिस कर्मियों और एक होमगार्ड को निलंबित कर दिया है. रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह कार्रवाई हुई।




