वैष्णो देवी मंदिर 7 दिन से बंद: 700 श्रद्धालुओं का खर्च होटल वाले उठा रहे, 200 कमरे खोले; नाश्ता – डिनर सब फ्री दे रहे
जम्मू-कश्मीर में 26 अगस्त को हुए भूस्खलन के बाद से वैष्णो देवी यात्रा बंद है। कटरा में लगभग 500 श्रद्धालु फंसे हुए हैं। इनका पूरा खर्च कटरा होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन उठा रहा है। अध्यक्ष राकेश वजीर ने बताया कि यहां 300 होटल गेस्ट हाउस हैं, जिनमें 6 हजार कमरे हैं। करीब 200 कमरे श्रद्धालुओं के लिए खोले हैं। हम श्रद्धालुओं को उनकी पसंद का नाश्ता खाना दे रहे हैं। 200 लोग धर्मशालाओं में हैं। एक हफ्ते से हम भी नुकसान में हैं, पर दुख की घड़ी में एकजुट हैं।




